दिल्ली का दम घुटना शुरू: दिवाली से पहले AQI 451 पहुंचा, जहरीली हवा ने बढ़ाई मुसीबत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
Delhi Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 451 पहुंचा; कई इलाकों में सांस लेना हुआ मुश्किल

Delhi AQI: दिवाली से ठीक पहले देश की राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर ज़हरीली हो गई है और प्रदूषण का स्तर डरावना रूप लेता जा रहा है। आज 03 नवंबर 2026 मंगलवार की सुबह 8 बजे दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सीधे 451 पर जा पहुंचा, जो ‘खतरनाक’ स्तर को पार कर चुका है और पूरे शहर में गहरी चिंता पैदा कर रहा है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के तमाम मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा ‘गंभीर’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

दिल्ली के कई इलाकों में हवा हुई बहुत खराब

प्रदूषण के इस तांडव में रोहिणी का AQI 429, पंजाबी बाग का 424 और बवाना का 408 दर्ज किया गया, जिससे ये सभी इलाके सीधे ‘गंभीर’ (Severe) कैटेगरी में आ गए हैं। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी हालात बेहद खराब बने हुए हैं; पटपड़गंज में AQI 379, आरके पुरम में 374, ITO में 373, ओखला फेज-2 में 352, चांदनी चौक में 352, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 355 और जेएनयू (JNU) में 328 रिकॉर्ड किया गया है।

हालांकि, राजधानी के कुछ चुनिंदा हिस्सों में प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत थोड़ा कम रहा और हवा ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर AQI 287, आनंद विहार में 279, उत्तम नगर में 274 और आईएमडी लोधी रोड में 226 दर्ज किया गया है।

Also read: Aaj Ka Mausam 03 November: दक्षिण भारत में चक्रवात मुरासु का कहर, 120 KM की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं; इन 15 राज्यों में भी बरसेगी आफत

दिल्ली में GRAP-II लागू

बिगड़ते हालातों के बीच, दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है क्योंकि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-II) के तहत वाहनों के प्रवेश पर कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। स्टेज-I की पाबंदियों के साथ अब स्टेज-II भी पूरी तरह एक्टिव है, जिसके चलते दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के नगर निगमों, ट्रैफिक पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदूषण से निपटने के लिए अब रोजाना मैकेनिकल या वैक्यूम स्वीपिंग के साथ-साथ पानी का छिड़काव और एंटी-डस्ट स्प्रे का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह काम भारी ट्रैफिक वाले कॉरिडोर और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, खासकर पीक आवर्स से पहले। इसके अलावा, पूरे एनसीआर (NCR) में प्रदूषण के हॉटस्पॉट और कंस्ट्रक्शन व डिमोलिशन (C&D) साइट्स पर ताबड़तोड़ निरीक्षण और सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version