अमरपुर में कानून का शिकंजा: चार वारंटियों को हवालात
अमरपुर: बांका न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में अमरपुर पुलिस ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के चार वारंटियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए राजापुर गांव से छोटे राम और श्यामल राम, छोटी जानकीपुर गांव से नंदकिशोर राम उर्फ नक्का, तथा गढैल गांव से उत्तम कुमार दास को गिरफ्तार किया। इन सभी के खिलाफ बांका न्यायालय से वारंट निर्गत थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यह गिरफ्तारी कानून के राज को स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
