लेबर कोड में बदलाव को लेकर हनुमान बेनीवाल ने कही ये बात, लोकसभा में रखीं ये 6 मांगें

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
लेबर कोड में बदलाव को लेकर हनुमान बेनीवाल ने कही ये बात, लोकसभा में रखीं ये 6 मांगें

जयपुर. केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 की चर्चा में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने हिस्सा लिया और सदन में श्रमिकों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला. इस संबंध में बेनीवाल ने गुरुवार को एक्स के माध्यम से बताया कि औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 की चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने देश के श्रमिकों की दुर्दशा को सदन में उठाया.

उन्होंने कहा कि बड़ी चिंता यह है कि सरकार द्वारा श्रम संहिताओं में किए गए बदलावों से श्रमिकों के मौलिक अधिकार कमजोर हो गए हैं। सरकार यह बिल लाकर अनुच्छेद 14, अनुच्छेद 19(1)(सी), अनुच्छेद 21 का अपमान कर रही है.

हनुमान बेनीवाल ने सरकार से कहा कि राज्य के निदेशक सिद्धांत, अनुच्छेद 38, अनुच्छेद 39 और अनुच्छेद 43 ए सिर्फ सजावटी शब्द नहीं हैं, ये शासन की दिशा तय करते हैं, अगर सरकार इस विधेयक को पारित कराती है तो आप न केवल संविधान द्वारा दिए गए श्रमिकों की भागीदारी और सुरक्षा के अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं, बल्कि संवैधानिक आदर्शों से भी दूर जा रहे हैं, इसलिए आपको सोचने की जरूरत है.

हनुमान बेनीवाल ने की ये मांग

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सदन में छह मांगें रखीं. उन्होंने विधेयक को संसदीय स्थायी समिति में भेजने, यूनियनों, उद्योग संगठनों और राज्य सरकारों के साथ व्यापक परामर्श करने, हड़ताल और सामूहिक सौदेबाजी से संबंधित प्रावधानों को संतुलित करने, औद्योगिक न्यायाधिकरणों की समयबद्ध स्थापना सुनिश्चित करने, श्रमिकों की भागीदारी को वास्तविक रूप देने (अनुच्छेद 43 ए), नागौर में तीन डॉक्टरों की ईएसआईसी डिस्पेंसरी का प्रस्ताव लंबित है, जिसे जल्द से जल्द मंजूरी देने और सरकार से अनुबंध श्रमिकों के भविष्य पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है।

PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version