AMN. एसआईआर को लेकर इंडिया अलायंस एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इंडिया अलायंस ने एक बार फिर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. अब इस फैसले के खिलाफ इंडिया ब्लॉक ने बड़ी कार्रवाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर वोटों की लूट और चुनाव में कथित धांधली के आरोपों को लेकर चीफ जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखा है. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 8 जून, 2026 को आयोजित इंडिया अलायंस की बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक स्वतंत्र उम्मीदवार ने भाग लिया था। बैठक में मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। इस पत्र को भेजने का मकसद चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव संबंधी अन्य मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करना था.
उन्होंने आगे लिखा, इस फैसले के अनुरूप आज (30 जून) मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेजा गया है, जिस पर अब 23 राजनीतिक दलों और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के हस्ताक्षर हैं. सभी विपक्षी दल एकजुटता, एकता और प्रतिरोध की भावना के साथ मजबूती से खड़े हैं।
pc-thesentimes.com
(टैग्सटूट्रांसलेट)सीजेआई(टी)कांग्रेस(टी)ईसी(टी)इंडिया अलायंस(टी)सर(टी)द सर ऑफ द इंडिया अलायंस
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
