AMN. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत इस समय रूस के दौरे पर हैं। उनकी यात्रा के दौरान, भारत के सर्वोच्च न्यायालय और रूसी संघ के सर्वोच्च न्यायालय के बीच न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CJI सूर्यकांत और रूस के मुख्य न्यायाधीश इगोर क्रास्नोव ने मॉस्को में इस MoU पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों देशों की शीर्ष अदालतों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए यह अपनी तरह का पहला समझौता ज्ञापन है।
ये एमओयू हुआ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और रूस के सुप्रीम कोर्ट के बीच हुए एमओयू में दोनों देशों की अदालतें कई क्षेत्रों में एक-दूसरे की मदद करेंगी। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी में सहयोग के अलावा दोनों देशों के शीर्ष न्यायाधीश अदालतों के अनुभव भी साझा करेंगे. सीजेआई सूर्यकांत और रूसी सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष इगोर क्रास्नोव के बीच समझौते के तीन मुख्य क्षेत्र हैं।
न्यायिक अनुभव का आदान-प्रदान।
न्यायालयों में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग।
व्यावसायिक प्रशिक्षण और स्टाफ विकास।
खबरों की मानें तो भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने मंगलवार को मॉस्को में रूस के सुप्रीम कोर्ट के चेयरमैन इगोर क्रास्नोव के साथ बैठक में दोनों देशों की न्याय प्रणालियों के बीच समानता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस जैसे बड़े और विविधता वाले देशों में न्याय व्यवस्था चलाना अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी है.
pc-apnnews.in
(टैग्सटूट्रांसलेट)सीजी सूर्यकांत रूस दौरा(टी)रूस भारत सुप्रीम कोर्ट एमओयू(टी)रूस भारत न्यायिक सहयोग
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
