AMN. कर्नाटक को डीके शिवकुमार के रूप में नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. इस संबंध में लोक भवन ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है.
हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सिद्धारमैया सीएम पद पर बने रहेंगे. कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद सिद्धारमैया ने कल सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. कर्नाटक की राजनीति में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में चार डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं.
इस संबंध में डीके शिवकुमार आज दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल पर चर्चा करेंगे. चार डिप्टी सीएम को लेकर भी मंथन की संभावना है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और एआईसीसी कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला आलाकमान से चर्चा करेंगे. पूरी संभावना है कि इस बैठक के दौरान राज्यसभा उम्मीदवारों, एमएलसी उम्मीदवारों और कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा होगी.
सिद्धारमैया के बेटे को अहम मंत्रालय दिया जा सकता है
पूरी उम्मीद है कि सिद्धारमैया के बेटे और विधान परिषद सदस्य यतींद्र को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. उन्हें कोई अहम मंत्रालय दिया जा सकता है. कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक की तारीख आज ही तय होने की संभावना है.
पीसी:वेबदुनिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
