नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी: ‘ब्रेक’ वाले पोस्ट पर मचे बवाल के बाद दी सफाई, परिवार के बचाव में उतरीं सिंगर

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी पर्सनल लाइफ और काम से ब्रेक लेने की खबरों पर मचे हंगामे के बाद अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर साझा किए गए उनके एक रहस्यमयी पोस्ट ने फैंस के बीच चिंता और अटकलों का बाजार गर्म कर दिया था। अब नेहा ने एक नई पोस्ट के जरिए इन अफवाहों पर कड़ा ऐतराज जताया है।
ब्रेक पोस्ट के बाद नेहा कक्कड़ ने दी सफाई
नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो उनकी निजी जिंदगी को लेकर कयास लगा रहे थे। उन्होंने लिखा, "प्लीज इन सारे मामलों में मेरे पति और परिवार को ना लाएं। वे मेरे जानने वालों में सबसे अच्छे लोग हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं, वह उनके सपोर्ट की वजह से ही हूं। मेरी नाराजगी कुछ दूसरे लोगों और सिस्टम से है।"
नेहा ने आगे अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि वह मानती हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर इतना इमोशनल नहीं होना चाहिए था, क्योंकि मीडिया ‘राई का पहाड़’ बनाना बखूबी जानता है। उन्होंने कहा, "मैंने सबक सीख लिया है। अब से मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करूंगी। बेचारी इमोशनल नेहू इस दुनिया के लिए बहुत ज्यादा इमोशनल है। सॉरी और थैंक यू मेरे नेहूहार्ट्स। चिंता ना करें, मैं जल्द ही जोरदार वापसी करूंगी।"
आखिर 19 जनवरी को नेहा ने क्या किया था पोस्ट?
विवाद की शुरुआत नेहा के उस पोस्ट से हुई थी जिसमें उन्होंने लिखा था, "अब वक्त है जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज से ब्रेक लेने का, जिसके बारे में मैं इस समय सोच सकती हूं। मुझे नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी या नहीं। धन्यवाद।"
इतना ही नहीं, उन्होंने एक अन्य पोस्ट में पैपराजी और फैंस से अपनी प्राइवेसी बनाए रखने की भावुक अपील भी की थी। उन्होंने लिखा था, "मैं अनुरोध करती हूं कि मेरी तस्वीरें या वीडियो न बनाएं। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और मुझे इस दुनिया में शांति से जीने देंगे। प्लीज कोई कैमरा नहीं! मेरी शांति के लिए आप मुझे इतना तो दे ही सकते हैं।"
यह भी पढ़ें– Naagin 7: पूर्वी बनी अनंतकाल की नागिन रानी अनंता, मिली शक्तियां, ड्रैगन को हराकर खाई परिवार के खूनियों से बदला लेने की कसम
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
