AMN. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण नहीं हो पाने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा बयान दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संबंध में ओम बिरला ने कहा कि कल जो हुआ उसे देश ने देखा, मैंने पीएम से आग्रह किया कि वह न आएं, महिला सांसद वहां पहुंची थीं.
इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि स्थिति को देखते हुए उन्होंने पीएम से न आने का अनुरोध किया, क्योंकि पीएम के साथ अप्रत्याशित घटना घट सकती थी. मेरा अनुरोध स्वीकार करने के लिए पीएम को धन्यवाद. लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. साथ ही स्पीकर ने विपक्ष से यह भी कहा कि अगर वे पोस्टर लेकर आएंगे तो संसद नहीं चलेगी.
उन्होंने लोकसभा में कुछ सदस्यों के व्यवहार का वर्णन किया है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विपक्षी सदस्यों का व्यवहार स्पीकर के कार्यालय पर एक काला धब्बा है. हम सभी को सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करना चाहिए।’ बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और कंगना रनौत ने भी बुधवार के घटनाक्रम की कड़ी आलोचना की है.
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
