AMN. प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने आज रोजगार मेले में 61 हजार सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपकर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. इससे युवाओं के सपने पूरे होंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर देश के 61 हजार से ज्यादा युवा जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने वीसी के जरिए कहा कि साल 2026 की शुरुआत आपके जीवन में नई खुशियों की शुरुआत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के कार्यक्रम में आठ हजार से ज्यादा बेटियों को नियुक्ति पत्र भी मिला है. पिछले 11 वर्षों में देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी लगभग दोगुनी हो गई है।
उन्होंने कहा कि आज भारत सरकार कई देशों के साथ व्यापार और गतिशीलता समझौते कर रही है। ये भारत के युवाओं के लिए कई नए अवसर लेकर आ रहे हैं।
पीसी:एनडीटीवी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
