AMN. NEET 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज एक्स के जरिए कहा कि NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है. 22 लाख से अधिक छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपा व्यवस्था ने कुचल दिया।
उन्होंने कहा कि किसी पिता ने कर्ज लिया, किसी मां ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की और बदले में उन्हें पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार मिला। यह सिर्फ विफलता नहीं है, यह युवाओं के भविष्य के खिलाफ अपराध है।
हर बार पेपर माफिया बच जाते हैं और सजा ईमानदार छात्रों को भुगतनी पड़ती है। अब लाखों छात्रों को फिर उसी मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता का सामना करना पड़ेगा। अगर किसी की किस्मत मेहनत से नहीं बल्कि पैसे और पहुंच से तय होती है तो शिक्षा का क्या मतलब रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृत काल देश के लिए विष काल बन गया है।
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
