AMN. सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने आज केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इसी को लेकर कांग्रेस ने आज एक्स के जरिए कहा कि ‘महंगाई पुरुष’ मोदी ने एक बार फिर जनता पर हंटर खेला है. पेट्रोल और डीजल तीन-तीन रुपये महंगा कर दिया गया.
वहीं, सीएनजी की कीमत में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई। चुनाव खत्म-मोदी की वसूली शुरू। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह मोदी सरकार की गलती है और जनता को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. ₹3 का झटका लग चुका है, बाकी वसूली किश्तों में होगी।
वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, देखिए, राहुल जी ने बंगाल चुनाव से पहले भी कहा था कि चुनाव खत्म होते ही कीमतें बढ़ जाएंगी. कीमतें बढ़ी हैं और मोदी जी ने जनता से सात प्रकार की सुरक्षा लेने की अपील की है, बचत करने की अपील की है और उन्होंने कुछ प्रतीकात्मक भी किया है, लोगों को समझ में आ गया कि अब कीमतें बढ़ने वाली हैं और अंत में कीमतें बढ़ गईं। अंततः इसका बोझ जनता पर ही डाला जा रहा है।
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
