जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राज्य में ‘अन्य सेवाओं’ से आईएएस चयन की प्रक्रिया में जिस तरह की देरी और पक्षपात की खबरें आ रही हैं, वह चिंताजनक है. जब यूपीएससी बोर्ड और केंद्र सरकार ने नामों को मंजूरी दे दी है तो पिछले एक महीने से सीएमओ स्तर पर ये प्रमोशन क्यों रोके गए हैं?
प्रशासनिक नियुक्तियों में योग्यता और पारदर्शिता के बजाय ‘पसंदीदा’ चेहरों या राजनीतिक रसूख को तरजीह देना संस्थागत गरिमा के खिलाफ है। चयन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के रिश्तों और नजदीकियों को लेकर जो चर्चाएं सार्वजनिक हो रही हैं, वे सरकार की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाती हैं।
मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि वह इस गतिरोध को समाप्त कर तुरंत योग्यता के आधार पर नियुक्तियां जारी करें, ताकि प्रशासनिक ढांचा राजनीति से मुक्त होकर सुचारू रूप से काम कर सके.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
