राजस्थान: बीजेपी नेता अग्रवाल के बयान पर पायलट का पलटवार, कहा- वो मुझे कहीं मिल जाएं तो…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: बीजेपी नेता अग्रवाल के बयान पर पायलट का पलटवार, कहा- वो मुझे कहीं मिल जाएं तो...

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा किए गए निजी हमले पर अब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी नेता अग्रवाल के ‘बहुरूपता’ और ‘दो नावों की सवारी’ वाले बयान पर अब खुद सचिन पायलट ने अपना बयान दिया है. मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पायलट ने बीजेपी प्रभारी अग्रवाल को ‘शिष्टाचार’ का पाठ पढ़ाया और यह भी संकेत दिया कि वह इन हमलों से डरने वाले नहीं हैं.

बीजेपी प्रभारी के बयान पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि मैं अग्रवाल से पहले कभी नहीं मिला. पता नहीं उन्हें मुझसे इतना ‘विशेष प्रेम’ क्यों है? अगर वह मुझे कहीं मिलेंगे तो मैं उनसे जरूर पूछूंगा कि मामला क्या है? इस संबंध में राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने मीडिया से कहा कि संगठनात्मक कार्य करना और अपने विचार व्यक्त करना ठीक है, लेकिन राजनीति में मर्यादा का होना अनिवार्य है.

अशोक गहलोत ने किया पायलट का समर्थन

इससे पहले बीजेपी प्रदेश प्रभारी के बयान को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का समर्थन किया है. एक्स के जरिए गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर कहा कि उनके दोनों पैर कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे. अब जो लोग पहले हमारे लोगों को गुमराह करके मानेसर के अंदर ले गए थे, वे भटककर आएंगे। सचिन पायलट को अनुभव हो चुका है कि ऐसी गलती करने का परिणाम क्या होता है. ओके ठ? तो अब वो समझ गए हैं, शांत हो गए हैं, वो भी समझ गए हैं, शांत हो गए हैं और मुझे उम्मीद है कि अब वो हमें कभी नहीं छोड़ेंगे और हमारी पूरी पार्टी उनके साथ एकजुट है.

पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version