जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व सीएम गहलोत ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से इंतेजाशास्त्र: अध्याय 20 के तहत बड़ी बात कही है.
एक्स के जरिए बोले गहलोत, ‘मोदी की गारंटी’ या चुनावी नारा? पीएम मोदी ने वादा किया था कि बीजेपी सरकार आने पर भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार की योजनाएं और काम बंद नहीं होंगे, लेकिन ‘इंतजारशास्त्र’ के 19 अध्याय गवाह हैं कि यह दावा महज एक भ्रम था. भाजपा शासनकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा की गई जनहित की योजनाओं की जानबूझ कर उपेक्षा की गई। सोची-समझी साजिश के तहत योजनाओं को कमजोर किया गया. बीजेपी का ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ लोगों के अधिकारों पर भारी पड़ रहा है.
आज प्रदेश की जनता मोदी की ‘गारंटी’ और जमीनी हकीकत में अंतर साफ देख रही है। राजस्थान की बीजेपी सरकार ने मोदी की गारंटी की हवा निकाल दी है. राजस्थान की भोली-भाली जनता को धोखा देने वालों को जनता माफ नहीं करेगी।
PC:hindi.moneycontrol
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
