क्रिकेट
oi-Sohit Kumar
Published: Thursday, January 22, 2026, 13:48 [IST]
Suryakumar Yadav Defamation Case: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी द्वारा सूर्यकुमार के समर्थन में 100 करोड़ रुपये के मानहानि केस के दावे के बाद, अब खुशी मुखर्जी ने मोर्चा संभाला है और खुली चुनौती दे दी है।
पैपराजी से बात करते हुए खुशी ने बेबाकी से कहा कि अगर सूर्यकुमार यादव यह मानहानि का केस हार जाते हैं, तो वह उन पर 500 करोड़ रुपये का काउंटर केस करेंगी।
सूर्यकुमार से किस तरह की बातचीत हुई?
अंधेरी लोखंडवाला की सड़कों पर मीडिया से बात करते हुए खुशी ने स्वीकार किया कि उनकी और सूर्यकुमार की पहले ‘फ्रेंडली’ बातचीत हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य बातचीत को इस तरह तूल नहीं दिया जाना चाहिए और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। खुशी ने कहा कि, ‘मुझसे बहुत से लोग चैट करते हैं, मैं बहुत सॉफ्ट स्पोकन हूं और मैंने किसी की मानहानि नहीं की है।’
‘मुंह से बात निकल गई, पर नीयत बुरी नहीं थी’
खुशी ने अपने पिछले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा टीम इंडिया के कप्तान की छवि खराब करना नहीं था। उन्होंने ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ से बातचीत में कहा कि, ‘मेरे मुंह से बात निकल गई कि हां, बात होती थी। शायद यह नहीं कहना चाहिए था, पर इसमें डिफेमेशन (मानहानि) वाली कोई बात नहीं थी। बात होती थी, यह सच है, लेकिन मैंने उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा।’
इन्फ्लुएंसर्स पर क्या बोलीं खुशी?
खुशी ने फैजान अंसारी का नाम लिए बिना उन लोगों पर निशाना साधा जो इस विवाद में कूद रहे हैं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि कुछ ‘सस्ते इन्फ्लुएंसर्स’ अपनी पब्लिसिटी के लिए इस मामले को हवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग जली हुई अलाव (Bonfire) में हाथ सेंकने आ गए हैं और भौंक रहे हैं, उन्हें भौंकने दो।’
क्या है पूरा मामला, कैसे शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब खुशी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि सूर्यकुमार यादव उन्हें ‘बहुत मैसेज किया करते थे।’ हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया था कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था। इस बयान के वायरल होने के बाद सूर्यकुमार के फैंस भड़क गए और फैजान अंसारी ने 100 करोड़ के मानहानि केस का ऐलान कर दिया। खुशी का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है।
-
‘लोग भौंकना शुरू हो गए,’ सूर्यकुमार पर आरोप जड़ने वाली ख़ुशी मुखर्जी ने पलटवार कर किसे बनाया निशाना
-
‘हर हिन्दू करे 4 बच्चे पैदा’, बागेश्वर धाम वाले Dhirendra Shastri का नया फार्मूला, जाति-धर्म पर भी कही बड़ी बात
-
Sunita Williams Retirement: सुनीता विलियम्स ने छोड़ी अंतरिक्ष की दुनिया, 27 साल बाद NASA से हुईं रिटायर
-
Border 2 Advance Booking: सनी देओल की फिल्म ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई
-
Akshay Kumar Controversy: फिल्म सेट पर शुरू हुआ था 13 साल बड़ी एक्ट्रेस संग अफेयर, टिफिन लेकर मिलने आती थीं!
-
Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’, 52 लाख लोगों का नाम कटा, क्या आप भी हैं इसमें?
-
Greenland Crisis: ‘फायर ब्रिगेड आएगी इसलिए पहले ही घर जला लें’, फ्रांस के राष्ट्रपति ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
-
Delhi News: अब एक कॉल में हर मदद! दिल्ली में पुलिस-एंबुलेंस-फायर के लिए 112, रेखा गुप्ता सरकार का नया प्लान
-
Noida Engineer Accident: सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत पर सस्पेंस खत्म! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
-
नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज होगा ऐलान, BJP के नए चीफ के ‘सुपर 30’ टीम में कौन-कौन?
-
Trump का ‘उड़ता हुआ किला’ क्यों लौटा वापस? उड़ान भरते ही ‘एयर फोर्स वन’ में आई तकनीकी दिक्कत
-
Week Off in Nepal: नेपाल में संडे को भी खुलते हैं स्कूलों और दफ्तर, इस खास दिन मिलती है छुट्टी
-
Delhi Water Cut: दिल्ली में जल संकट! इन 28 इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी ठप, अभी भर लें बाल्टी
-
‘तो फिर से हिंदू बन जाओ’, ए.आर. रहमान को भजन गायक अनूप जलोटा ने दी सलाह, मचा हंगामा, देखें वायरल Video
-
Shankaracharya controversy हरिद्वार में साधु संतों ने किया प्रदर्शन, यूपी सरकार को दी चेतावनी, जानिए क्या कहा
English summary
suryakumar Yadav defamation case Khushi Mukherjee warns rs 500 crore lawsuit
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
