AMN. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव नतीजों के बावजूद अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि राज्य में कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी। थलपति विजय के नेतृत्व वाली तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) अब तक सबसे अधिक सीटें हासिल करने के बावजूद सरकार बनाने में विफल रही है। तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) ने डीएमके और एआईएडीएमके के दशकों पुराने प्रभुत्व को खत्म करते हुए 108 विधानसभा सीटें जीत ली हैं। 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 सीटों का है. थलपति विजय ने दो सीटों पर जीत हासिल की है. उन्हें एक सीट छोड़नी होगी. इस टीवीके में 107 सीटें बचेंगी. इस तरह टीवीके को सरकार बनाने के लिए 11 सीटों की जरूरत होगी. इनमें पांच सीटें जीतने वाली पार्टी को कांग्रेस ने समर्थन दिया है.
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने टीवीके प्रमुख विजय को लोक भवन में आमंत्रित किया और साफ कर दिया कि फिलहाल उनके पास सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत का समर्थन नहीं है. दूसरी ओर खबरें ये भी आ रही हैं कि अगर डीएमके या एआईएडीएमके में से किसी ने भी सत्ता हथियाने की कोशिश की तो विजय अपने सभी 108 विधायकों के सामूहिक इस्तीफे का बड़ा कदम उठा सकते हैं.
डीएमके और एआईएडीएमके एक दूसरे से मिल सकते हैं
ऐसी खबरें हैं कि विजय को सीएम की कुर्सी तक पहुंचने से रोकने के लिए कट्टर प्रतिद्वंद्वी डीएमके और एआईएडीएमके एक साथ आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यवाहक सीएम एमके स्टालिन ने पार्टी विधायकों से कहा है कि एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने सरकार बनाने और विजय को रोकने के लिए समर्थन की पेशकश की है।
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
