अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर बीजेपी उठाएगी ये बड़ा कदम!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर बीजेपी उठाएगी ये बड़ा कदम!

AMN. लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी को नितिन नबीन के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। अब बीजेपी नितिन नबीन को लेकर एक और बड़ा कदम उठा सकती है.

बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन को अब पार्टी से राज्यसभा भेजा जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी से जुड़े सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, इस साल राज्यसभा की कई सीटें खाली होने वाली हैं और पार्टी अपने नए नेतृत्व के मद्देनजर नितिन नबीन को संसद में लाने पर विचार कर रही है।

बिहार से पांच बार विधायक रहे नबीन को वहां से उम्मीदवार बनाया जा सकता है क्योंकि उनका जन्म रांची में हुआ है. हालांकि, बीजेपी उन्हें किसी भी राज्य से राज्यसभा सांसद बना सकती है. आपको बता दें कि कुल 71 राज्यसभा सदस्य रिटायर हो रहे हैं, जिनमें से तीस सांसद बीजेपी के हैं. इस साल उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, कर्नाटक, ओडिशा और हरियाणा समेत कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं।

PC:bihar.punjabkesari

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version