जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 470.34 करोड़ की लागत से 50.06 किमी लंबे ‘रींगस-सीकर’ रेलवे खंड के दोहरीकरण की मंजूरी देने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है। इस संबंध में सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में राजस्थान के रेल नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है.
इसी दिशा में 470.34 करोड़ रुपये की लागत से 50.06 किमी लंबे ‘रींगस-सीकर’ रेलवे खंड के दोहरीकरण को मंजूरी दी गई है. रींगस-सीकर रेल खंड के दोहरीकरण से अब बाबा श्याम के दरबार ‘खाटू श्यामजी’ और ‘सालासर बालाजी’ पहुंचने वाले भक्तों को बड़ी सुविधा मिलेगी. इस निर्णय के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद।
आपको बता दें कि बाबा श्याम के दरबार ‘खाटू श्यामजी’ और ‘सालासर बालाजी’ पहुंचने वाले भक्तों के लिए यह एक अच्छी खबर है. इससे श्रद्धालुओं को यात्रा में कोई परेशानी नहीं होगी.
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
