AMN. अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। दिनभर धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कारण चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। आज हम आपको किचन में मिलने वाली एक ऐसी चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
रात के समय इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसे सोने से पहले लगाने से सुबह आपका चेहरा गुलाब की तरह खिल उठेगा। आज हम आपको एलोवेरा जेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हर प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद है।
रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें, थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल लें और हल्के हाथों से मसाज करें। अब इसे रात भर के लिए छोड़ दें. इससे त्वचा को गहरी नमी मिलेगी। इससे कील-मुंहासों के दाग हल्के हो जाएंगे। अब सुबह उठकर अपना चेहरा धो लें. इससे त्वचा मक्खन जैसी मुलायम हो जाएगी।
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
