पर्फेक्ट और खूबसूरत चेहरा पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करतीं! वैक्सिंग से लेकर थ्रेडिंग तक, हर जतन किया जाता है। वहीं, आजकल फैशन की दुनिया में घनी और परफेक्ट शेप वाली आइब्रो का ट्रेंड सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके लिए महिलाएं सेमी-परमानेंट टैटू मेकअप ट्रिक्स का सहारा ले रही हैं। आज ब्यूटी और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में ‘पाउडर ब्राउज’ और ‘माइक्रोब्लेडिंग’ का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
लेकिन क्या आप वाकई जानती हैं कि आइब्रो की ये दोनों प्रक्रियाएं क्या हैं और इनमें आखिर क्या फर्क है? आइए, इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन दोनों आधुनिक तकनीकों और इनसे मिलने वाले शानदार फायदों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: ऊनी स्वेटर से खुजली और रैशेज? सर्दियों में स्किन को ऐसे बचाएं
माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज
अगर आप भी सेमी-परमानेंट आइब्रो मेकअप कराने का मन बना चुकी हैं, तो इस कदम को उठाने से पहले माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज के बारे में पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें।
क्या है माइक्रोब्लेडिंग
यह एक मैनुअल सेमी-परमानेंट कॉस्मेटिक प्रोसेस है, जिसका मकसद आइब्रो को बेहद नेचुरल और घना लुक देना होता है। इस प्रक्रिया में एक बारीक ब्लेड वाले टूल की मदद से त्वचा की ऊपरी परत पर बालों जैसे बेहद पतले कट्स बनाए जाते हैं और फिर उनमें पिगमेंट भरा जाता है। देखने में यह बिल्कुल नेचुरल बालों की ग्रोथ जैसा प्रतीत होता है। अगर आपकी आइब्रो बहुत हल्की या पतली हैं, तो यह तरीका आपके लिए एकदम सही है। खासतौर पर ड्राई या नॉर्मल स्किन वाली महिलाओं के लिए माइक्रोब्लेडिंग को बेस्ट माना जाता है।
क्या है पाउडर ब्राउज
पाउडर ब्राउज को ‘ओम्ब्रे ब्राउज’ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक मशीन-बेस्ड सेमी-परमानेंट मेकअप तकनीक है। इसमें किसी भी तरह के ब्लेड का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि टैटू मशीन जैसी बारीक सुई की सहायता से त्वचा पर बहुत छोटे-छोटे डॉट्स बनाए जाते हैं। इससे आइब्रो को बिल्कुल वैसा ही शेडेड लुक मिलता है, जैसा आप रोजाना आइब्रो पाउडर या पेंसिल का इस्तेमाल करके खुद बनाती हैं।
माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज में फर्क
माइक्रोब्लेडिंग का पिगमेंट ऑयली स्किन पर थोड़ा जल्दी फैल सकता है, जबकि ऑयली स्किन पर भी पाउडर ब्राउज की शेडिंग बेहद नेचुरल और लॉन्ग-लास्टिंग नजर आती है। माइक्रोब्लेडिंग की तुलना में पाउडर ब्राउज का रंग ज्यादा लंबे समय तक टिकता है और इससे आपका चेहरा एक सॉफ्ट और खूबसूरत लुक देता है।
आपके लिए क्या सही
अगर आप भी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि इनमें से आपके लिए कौन सा विकल्प सबसे बेहतर रहेगा, तो आप अपनी स्किन टाइप और पसंद के आधार पर चुनाव कर सकती हैं।
अगर आपकी त्वचा नॉर्मल या ड्राई है और आप बिल्कुल नेचुरल बालों जैसी फिनिश चाहती हैं, तो माइक्रोब्लेडिंग आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।
वहीं, अगर आपकी स्किन ऑयली है या आप हर दिन मेकअप जैसा परफेक्ट और भरा-भरा शेडेड लुक चाहती हैं, तो पाउडर ब्राउज आपके लिए एकदम सही चुनाव है।
और अगर आप दोनों ही तकनीकों के फायदे एक साथ पाना चाहती हैं, तो आप माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर शेडिंग का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन भी चुन सकती हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
