टेक टिप्स: बिना ऑनलाइन दिखे भी WhatsApp पर मैसेज पढ़ सकते हैं यूजर्स, इस्तेमाल करें ये स्मार्ट ट्रिक

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
टेक टिप्स: बिना ऑनलाइन दिखे भी WhatsApp पर मैसेज पढ़ सकते हैं यूजर्स, इस्तेमाल करें ये स्मार्ट ट्रिक

AMN. लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर समय-समय पर नए फीचर्स जोड़े जाते रहते हैं। आज हम आपको इसके एक कमाल के फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। कई बार यूजर्स के सामने ऐसी स्थिति आ जाती है जब वे सेंडर को पता चले बिना ही मैसेज पढ़ना चाहते हैं। आम तौर पर, जब संदेश पढ़ा जाता है, तो दूसरे व्यक्ति को ब्लू टिक दिखाई देता है या भेजने वाला आपका ऑनलाइन स्टेटस देखता है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि स्मार्टफोन यूजर्स बिना ऑनलाइन दिखे भी व्हाट्सएप पर मैसेज पढ़ सकते हैं। उपयोगकर्ता एक स्मार्ट ट्रिक का उपयोग करके व्हाट्सएप संदेशों को भेजने वाले को पता चले बिना पढ़ सकते हैं। दरअसल, इस ट्रिक का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है। यह काम व्हाट्सएप विजेट के जरिए बहुत आसानी से किया जा सकता है। इसकी मदद से आप बिना ऐप खोले आने वाले मैसेज को सीधे अपनी होम स्क्रीन पर देख सकते हैं। यह ट्रिक खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी है जो अपनी प्राइवेसी बरकरार रखते हुए जरूरी मैसेज पढ़ना चाहते हैं।

ऐसे सेट करें WhatsApp विजेट

-इसके लिए सबसे पहले फोन की होम स्क्रीन को कुछ सेकेंड के लिए दबाकर रखें।

-अब सामने आए मेन्यू में Widgets विकल्प चुनें.

अब आपको विजेट्स लिस्ट में जाकर व्हाट्सएप ओपन करना है।

-यहां मौजूद 4×2 विजेट को सेलेक्ट करें और होम स्क्रीन पर सेट करें।

-अब व्हाट्सएप पर आने वाले नए मैसेज सीधे होम स्क्रीन पर दिखने लगेंगे।

पीसी:फोर्ब्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version