अरावली पर सियासी संग्राम: डोटासरा का आरोप, केंद्र-राज्य सरकार ने खनन माफिया से की साठगांठ, कांग्रेस करेगी आंदोलन

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
केंद्र और राज्य सरकार ने अरावली को खनन माफिया के हाथों बेचने का षड्यंत्र रचा, कांग्रेस करेगी आंदोलन: डोटासरा

डोटासरा ने कहा कि हमने जिलों में मंडल और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय किया है। इसके लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर जल्द कार्य योजना जारी की जाएगी।

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को अरावली पर्वत मामले पर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर अरावली को खनन माफिया के हाथों बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने जयपुर में मीडिया से कहा, ‘‘केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर अरावली को बेचने का जो षड्यंत्र रचा है और उच्चतम न्यायालय में जिस तरीके से इन्होंने अरावली को खत्म करने की पैरवी की है, उसका कांग्रेस विरोध करेगी।’’

गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी आमजन में विरोध है और युवा कह रहा है कि हमारा कल बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि अरावली को खनन माफिया के हवाले कर दिया जाएगा तो आने वाले भारत की तस्वीर क्या होगी?

 

डोटासरा ने कहा, ‘‘हमने जिलों में मंडल और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय किया है। इसके लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर जल्द कार्य योजना जारी की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अरावली के खिलाफ इस साजिश का पुरजोर विरोध करेगी।

डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार को उच्चतम न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दाखिल करनी चाहिए। डोटासरा ने राज्य की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए दावा किया कि जब से भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने हैं तब से नौकरशाही बेलगाम है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की चल नहीं रही है। जब मंत्री का यह हाल हो गया है तो आमजन का क्या होगा।

 


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version