‘तुम्हारे वाले टेढ़े, हमारे वाले सीधे’: धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर क्यों भड़का बवाल?

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
Dhirendra Shastri Controversial Statement: 'तुम्हारे वाले टेढ़े, हमारे वाले सीधे', धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मचा बवाल

Dhirendra Shastri Viral Video: जब भगवान कृष्ण की मुद्रा और नाम पर छिड़ी बात, बाबा ने यूं कसा तंज
श्रीराम कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘…तु्म्हारे ठाकुर जी हर फोटो में इधर-उधर देखते नजर आते हैं. खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े. पांव के ऊपर पांव. कमर कहीं लचकाएं. फिर टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं. जबकि हमारे वाले तो खड़े भी एकदम सीधे होते हैं. उनका नाम भी सीधा, दिखते भी सीधे और चलते भी सीधे. तुम्हारे वाले का नाम भी टेढ़ा, दिखते भी टेढ़े और चलते भी टेढ़े.’

Ram vs Krishna: बंसी बजाने और धनुष चलाने के अंदाज पर जानिए क्या बोले बाबा

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, ”हमारे वाले भगवान का धाम भी सीधा है, अयोध्या धाम. तुम्हारे वाले भगवान का धाम वृंदावन है.” उन्होंने गाते हुए ये भी कहा, ”बंसी का बजाना तो खेल भी है, लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं है.” इसके बाद उन्होंने कथा में मौजूद भक्तों से कहा, ”जितने ठाकुर जी वाले बैठे हैं, आज तो ठाकुर जी की भी जय-जयकार हो रही है. तुम्हारे ठाकुर जी बंसी बजाते हैं, ये कोई बड़ी बात थोड़े ही है.”

ये भी पढ़ें: पहले साईं बाबा, फिर खाटू श्याम और अब नीम करोली बाबा, धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों कही ये बात?

Bansuri Performance: मंच पर सजी महफिल और बंसी की धुन पर यूं किया इशारा

कथा के मंच पर एक कलाकार बंसी बजा रहे थे. उनकी ओर इशारा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ”बंसी तो ये भी बजा लेते हैं, बजाओ भैय्या.” इसके बाद संगीतकार ने कुछ देर तक बंसी की धुन सुनाई. फिर धीरेंद्र शास्त्री ने कथा में बैठे लोगों से पूछा कि भगवान राम को मानने वाले कितने लोग वहां मौजूद हैं. उन्होंने कहा, ”भगवान राम वाले कितने लोग बैठे हैं, आज तुमलोग फूले नहीं समाओगे.”

Dhirendra Shastri Statement: गाय चराने और पर्वत उठाने के किस्सों पर दिया ये बयान

धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के गाय चराने का जिक्र करते हुए कहा, ”तुम कहोगे कि हमारे वाले तो गाय चराते हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गैय्या तो कोई भी चरा लेगा.” इसके बाद उन्होंने गाते हुए कहा, ”गायों को चराना तो खेल भी है, बंदरों को नचाना खेल नहीं.”

उन्होंने आगे कहा, ”तुम कहोगे कि हमारे वाले तो पर्वत उठा लेते हैं, ये कोई बड़ी बात है क्या? हमारे वाले भगवान के चेला ने तो पूरा पर्वत ही उड़ा दिया.”

Social Media Reaction: वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अपने बयान के आखिर में धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी साफ किया कि उनकी बातों को भगवान श्रीकृष्ण के विरोध के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ”हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि हम ठाकुर जी के विरोधी हैं. हम उनके बिल्कुल भी विरोधी नहीं हैं, विनोद की बात आ गई जो हमने कह दिया.”

हालांकि, उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे कथा के दौरान किया गया विनोद बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग भगवान राम और कृष्ण की तुलना करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले पर धीरेंद्र शास्त्री की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version