AMN. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से 23 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। करियर, पैसा, प्यार, सेहत और पारिवारिक जीवन से जुड़े अहम फैसलों के लिए आज का दिन अच्छा है। तो आइए जानते हैं आज आपका राशिफल क्या कहता है।
मकर
मकर राशि वाले लोगों को आज कोर्ट-कचहरी में लंबित मामलों में सफलता मिलेगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपको सहयोग मिलेगा। काम और करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से कठिन कार्य भी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे।
कुम्भ
कुंभ राशि वालों के लिए दिन खर्चों से भरा रहेगा, आपको किसी काम में अधिक जोश और उत्साह से काम करने का मौका मिलेगा, आज आप कोई पुराना अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपको ज्यादा बहस करने से बचना होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन काफी मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह की मानसिक उलझनों और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से मेलजोल बढ़ेगा. आज आपके कुछ अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं।
पीसी-जनसत्ता
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
