स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल डेविड वॉर्नर ने अब टी20 क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। बिग बैश लीग (बीबीएल) में आज सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर्स के बीच खेले जा रहे मैच में डेविड वॉर्नर ने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।
सिडनी थंडर्स के लिए डेविड वॉर्नर ने 65 गेंदों पर 110 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. टी20 क्रिकेट में डेविड वॉर्नर का यह 10वां शतक है. भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने टी20 में सिर्फ नौ शतक लगाए हैं. इसमें टी20 इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट में लगाए गए शतक शामिल हैं.
इस मामले में विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने अपने टी20 करियर में टी20 क्रिकेट में 22 शतक लगाए हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम टी20 क्रिकेट में 11 शतक लगाने में सफल रहे हैं. इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर तीसरे और विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)डेविड वार्नर(टी)डेविड वार्नर शतक(टी)डेविड वार्नर बीबीएल शतक(टी)बीबीएल(टी)बिग बैश लीग(टी)विराट कोहली(टी)टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
