स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीन पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है। बीसीसीआई की ओर से कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को दिया जाएगा.
महिला वर्ग में मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर वुमेन से सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई की ओर से रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान बीसीसीआई सक्रिय खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोचों और अंपायरों को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड देगी. भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुबमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
उन्हें यह पुरस्कार लगातार दूसरी बार मिलेगा. महिला वर्ग में स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पुरस्कार दिया जाएगा. उन्हें यह पुरस्कार पांचवीं बार मिलेगा। घरेलू क्रिकेट में जगमोहन डालमिया ट्रॉफी मुंबई की इरा जाधव को दी जाएगी। सीनियर घरेलू वनडे में यह अवॉर्ड हरियाणा की शेफाली वर्मा को मिलेगा. इस दौरान कई अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे.
पीसी: मायखेल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
