स्पोर्ट्स डेस्क. फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा. फुटबॉल के इस महाकुंभ के शुरू होने से पहले स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के फैंस के लिए कोई अच्छी खबर नहीं है.
खबर है कि फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के शुरुआती मैच से तीन हफ्ते पहले मेजर लीग सॉकर में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ इंटर मियामी के मैच में लियोनेल मेसी घायल हो गए हैं। रविवार को खेले गए मैच के 73वें मिनट में अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी मेसी अपने बाएं पैर का पिछला हिस्सा पकड़कर मैदान से बाहर चले गए। मेसी की चोट से फैंस की चिंता बढ़ गई है.
उनके मन में सवाल उठ रहा है कि क्या मेसी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. मेसी अब अर्जेंटीना टीम से जुड़ेंगे. अर्जेंटीना 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ अपने फीफा विश्व कप 2026 अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद ग्रुप जे में उनका सामना ऑस्ट्रिया और जॉर्डन से भी होगा।
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)फीफा विश्व कप 2026(टी)लियोनेल मेसी(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
