स्पोर्ट्स डेस्क. अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44) की तूफानी पारियों के बाद गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए. जवाब में कीवी टीम 190 रन ही बना सकी.
मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. अर्शदीप सिंह ने कीवी टीम के डेवोन कॉनवे का विकेट लेकर यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की. इस विकेट के साथ ही अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में पहले दो ओवर में से कोई एक ओवर फेंकते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और जुनैद सिद्दीकी को पीछे छोड़ दिया. गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में 28 विकेट लिए हैं. शाहीन अफरीदी और जुनैद सिद्दीकी ने 27-27 विकेट लिए हैं.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
