IND vs NZ: भारत ने तोड़ा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक ने रोहित समेत इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs NZ: भारत ने तोड़ा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक ने रोहित समेत इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे
IND vs NZ: भारत ने तोड़ा वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक ने रोहित समेत इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क. अभिषेक शर्मा (68 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (57 रन) की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया और पांच मैचों की इस सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली. टीम इंडिया ने 154 रन के लक्ष्य को महज 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. गेंदों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल में 150 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करने वाली किसी भी टीम (पूर्ण सदस्य) की यह सबसे बड़ी जीत है. इस मामले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वेस्टइंडीज ने यह रिकॉर्ड 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। वेस्टइंडीज ने वह मैच 37 गेंद शेष रहते ही जीत लिया था।

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पावर प्ले में अर्धशतक पूरा कर अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. उन्होंने महज 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने पावर प्ले में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। उन्होंने तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो, वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स, भारत के रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड दो-दो बार ऐसा कर चुके हैं।

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *