जयपुर. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आज मेजबान राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच आज शाम 7:30 बजे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू होगा. पहले संस्करण की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद से अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। 13 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से हरा दिया.
राजस्थान 7 में से 5 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है. वहीं हैदराबाद ने सात में से चार मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 22 मैच खेले गए हैं. इनमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते.
जबकि राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 9 मैच जीते हैं. इस मैच में एक बार फिर सभी की निगाहें राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। जिन्होंने 7 मैचों में 220.86 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स की अब तक की सफलता में जोफ्रा आर्चर ने भी अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
