स्पोर्ट्स डेस्क. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। इस जीत के हीरो टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली रहे, जिन्होंने 42 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 75 रनों की शानदार पारी खेली.
इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. इस तरह विराट कोहली ने रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. विराट कोहली ने आईपीएल में अपना 22वां प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही विराट कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।
रोहित शर्मा ने आईपीएल में 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है. विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
