भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। पांचवें टी20 मुकाबले में महज छह रन बनाते ही उन्होंने साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है। अब ईशान T20I में भारत की ओर से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह महारिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2022 में खेले गए 32 टी20 मैचों में धमाकेदार अंदाज में 1164 रन बनाए थे।
साल 2026 में अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए ईशान अब तक 37 टी20 मुकाबलों में कुल 1220 रन ठोक चुके हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही ईशान ने टी20 क्रिकेट में अपने 2 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। खास बात यह है कि वह भारत की ओर से गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान ने इस बड़े मुकाम को हासिल करने के लिए सिर्फ 1,345 गेंदों का सामना किया है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
