स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिलने के बाद भारतीय स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अब काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला किया है. यह भारतीय गेंदबाज 24 जुलाई से 2 अगस्त के बीच इंग्लैंड में खेले जाने वाले घरेलू वनडे कप टूर्नामेंट में यॉर्कशायर के लिए खेलता नजर आएगा.
वह इस टूर्नामेंट में यॉर्कशायर के लिए तीन मैच खेलेंगे। श्रीलंका दौरे के लिए उनका भारतीय टीम में चुना जाना लगभग तय है. अगर भारतीय टीम में जगह मिलती है तो कुलदीप देश लौटेंगे और फिर काउंटी चैंपियनशिप में खेलने जाएंगे.
लॉर्ड्स वनडे मैच में वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद भी कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. काउंटी चैंपियनशिप में यॉर्कशायर के लिए खेलने को लेकर कुलदीप यादव ने कहा कि मुझे हमेशा से अंग्रेजी परिस्थितियों में खेलने की चुनौती पसंद रही है.
पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
