स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं। धोनी की झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से अचानक हुई मुलाकात को लेकर ऐसी अटकलें शुरू हो गई हैं. भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले एमएस धोनी ने अचानक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने आकर उन्हें चौंका दिया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर यह जानकारी दी. उन्होंने एक्स के जरिए बताया कि उनकी मुलाकात अचानक माही से हुई. फोटो में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के साथ बीच में नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस मुलाकात के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. माना तो यही जा रहा है कि नए साल के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन और धोनी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं.
आपको बता दें कि इस बैठक से पहले हाल ही में दावोस में हुई वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का भी जिक्र किया था. इस दौरान उन्होंने एमएस धोनी को झारखंड की ‘खेल विरासत’ का प्रतीक बताया था. इस संबंध में झारखंड के सीएम ने कहा था कि एमएस धोनी जैसे आइकन के साथ झारखंड में वैश्विक स्तर की खेल अकादमियों को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं.
धोनी की कप्तानी में भारत ने दो विश्व कप जीते हैं।
आपको बता दें कि एमएस धोनी ने अपने शानदार खेल और कप्तानी के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है. उनके नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2027 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 जीता।
पीसी:प्रभातखबर
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

