स्पोर्ट्स डेस्क. युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और महिला टीम की विस्फोटक ओपनर शैफाली वर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी यानी NADA द्वारा नोटिस जारी किए जाने की खबर सामने आई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों पर पिछले साल निर्धारित डोप टेस्ट के दौरान उपलब्ध नहीं रहने का आरोप है, जिसके चलते उनके खिलाफ फर्स्ट वेअरअबाउट फेलियर दर्ज किया गया है.
यशस्वी जयसवाल और शैफाली वर्मा NADA के पंजीकृत परीक्षण पूल या RTP का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि आरटीपी में शामिल खिलाड़ियों को अपने स्थान की जानकारी नाडा के साथ साझा करनी होगी और निर्धारित समय पर टेस्ट के लिए उपलब्ध होना होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों ने टेस्ट छूटने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, जिसके बाद इन्हें नोटिस भेजा गया. नाडा ने संबंधित खिलाड़ियों को नोटिस जारी करने के लिए बीसीसीआई और आईसीसी को भी नोटिस दिया है.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
