नंदिनी शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल की

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
नंदिनी शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में ही यह बड़ी उपलब्धि हासिल की

स्पोर्ट्स डेस्क. जेमिमा रोड्रिग्स (69) और यास्तिका भाटिया (54) के अर्धशतकों के बाद नंदिनी शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड महिला टीम को 38 रनों से हरा दिया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी. नंदिनी शर्मा ने अपने पहले ही टी20 इंटरनेशनल मैच में बड़ी उपलब्धि दर्ज की. नंदिनी ने करीब 16 साल पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.

इस मैच में नंदिनी शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में चार ओवर की गेंदबाजी में 34 रन देकर तीन विकेट लिए, जो इस मैच में किसी भी भारतीय गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू करते हुए सोनिया दबीर ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए थे.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version