AMN. क्रिकेट की दुनिया में इस वक्त सिर्फ एक ही नाम है और वो है वैभव सूर्यवंशी। आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, जिसका सपना देश का हर युवा क्रिकेटर देखता है। उन्हें भारतीय टीम की जर्सी सौंपी गई है. बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ सदस्य रघु उनके कमरे में पहुंचते हैं और उन्हें जर्सी वाला बॉक्स देते हैं।
वैभव अपने स्वाभाविक अंदाज में हाथ जोड़कर उनका स्वागत करता है और फिर उसके पैर छूता है। बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का बतौर भारतीय क्रिकेटर पहला इंटरव्यू नजर आ रहा है. वीडियो में पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने का यादगार पल भी दिखाया गया है. इस दौरान 15 साल के खिलाड़ी का अपने बड़ों के प्रति सम्मान एक बार फिर देखने को मिला.
वीडियो में बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, मेरे पास कुछ भी कहने के लिए शब्द नहीं हैं, जिस सपने के लिए मैंने पहले दिन से बल्ला पकड़ा, क्रिकेट ग्राउंड पर जाकर प्रैक्टिस की, वह सपना पूरा हो गया है. मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता. टीम इंडिया की टी-शर्ट देखकर मैं इतना खुश हुआ कि लगातार हंस रहा था.
पीसी-जागरण
(टैग्सटूट्रांसलेट)टीम इंडिया जर्सी(टी)बीसीसीआई वीडियो(टी)भारतीय क्रिकेट टीम(टी)वैभव सूर्यवंशी डेब्यू
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
