स्पोर्ट्स डेस्क. सूर्यकुमार यादव का बल्ला आईपीएल 2026 में अब तक शांत है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. भले ही उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता हो, लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्या को कप्तानी से हटाया जा सकता है.
लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया तो यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी. भारतीय टीम के नए कप्तान को लेकर श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे आ रहा है.
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है. उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स इस संस्करण में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. इसी वजह से पंजाब किंग्स को अब खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. श्रेयस अय्यर ने टूर्नामेंट में बतौर बल्लेबाज भी शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर चयनकर्ताओं को फैसला लेना है.
पीसी: क्रिकफिट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
