अंडर-19 वर्ल्ड कप: विल मालाजुक ने तोड़ा चार साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जड़ा सबसे तेज शतक

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अंडर-19 वर्ल्ड कप: विल मालाजुक ने तोड़ा चार साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जड़ा सबसे तेज शतक

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तानी बल्लेबाज कासिम अकरम का अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का चार साल पुराना विश्व रिकॉर्ड टूट गया है. इस रिकॉर्ड को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने तोड़ दिया है. ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मैच में यह रिकॉर्ड टूट गया.

ग्रुप ए के इस मैच में जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए. जवाब में विल मालाजुक की तूफानी शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 29.1 ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. विल मालाजुक ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने 14वें ओवर में ही 51 गेंदों में शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया.

इस तरह विल ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। इससे पहले इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कासिम अकरम के नाम था. कासिम ने एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 63 गेंदों में तूफानी शतक बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

विल मालाजुक ने 55 गेंदों पर 102 रन बनाए

विल मलाज़ुक अपना शतक पूरा करने के ठीक बाद आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए. इस शतकीय पारी में उन्होंने 12 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए. कंगारू टीम के लिए नितीश सैमुअल ने भी 60 रनों की नाबाद पारी खेली.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)अंडर-19 विश्व कप(टी)विल मलाजजुक(टी)सबसे तेज़ शतक(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version