वैभव सूर्यवंशी की होने जा रही है भारतीय टीम में एंट्री, चयनकर्ताओं ने कर दी ये बात

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
वैभव सूर्यवंशी की होने जा रही है भारतीय टीम में एंट्री, चयनकर्ताओं ने कर दी ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है. इसके आधार पर उनकी जल्द ही भारतीय टीम में एंट्री होने की संभावना है. अब उन्हें जून महीने में आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है. इस सीरीज में भारत के लिए डेब्यू करके वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. इस मामले में वह पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. सचिन ने अपना टेस्ट डेब्यू 1989 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। वहीं, ओवरऑल भारतीय रिकॉर्ड महिला क्रिकेट की ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली के नाम है। वर्मा ने 15 साल, 7 महीने और 27 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था। अगर वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे पर डेब्यू करते हैं तो वह इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर दोनों को पीछे छोड़ देंगे.

वैभव सूर्यवंशी इंतजार करने के मूड में नहीं हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ताओं ने आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों के साथ वैभव का नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है. बीसीआई के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है. इस कदम से माना जा रहा है कि भारतीय चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने के लिए अब और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version