विराट-अनुष्का ने अब यहां 37.86 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
विराट-अनुष्का ने अब यहां 37.86 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है।

स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी बादशाहत साबित की है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है.

अब विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर आई है. खबर है कि इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर एक बड़ी जमीन खरीदी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का ने अलीबाग में दो प्लॉट मिलाकर 5.19 एकड़ जमीन खरीदी है। दोनों ने यह जमीन महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खरीदी है। इसके लिए दोनों ने 37.86 करोड़ रुपये चुकाए हैं.

2.27 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई

तटीय इलाके में यह विराट और अनुष्का की दूसरी भूमि है। इससे पहले उन्होंने फार्म हाउस बनाने के लिए 8 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन के लिए कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2.27 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। इन दोनों ने जो जमीन खरीदी है. इसमें 3.6 एकड़ का प्लॉट है. जबकि दूसरी जमीन 1.55 एकड़ है.

तीसरे वनडे में विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद

आपको बता दें कि इन दिनों विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं. विराट कोहली ने सीरीज के दो मैचों में सौ से ज्यादा रन बनाए हैं. यह सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को खेला जाएगा. इस मैच में विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद है.

PC:newsnationtv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version