उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर तंज कसते हुए लिखा, “गिरावट की रेस में आज रुपया और बीजेपी की छवि एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।”
उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे भाजपाइयों के कारनामों और भ्रष्टाचार की परतें उधड़ रही हैं, वैसे-वैसे पार्टी की साख भी रसातल में जा रही है। यादव ने तीखा हमला करते हुए कहा कि खुलासे तो रोज हो रहे हैं, लेकिन इस्तीफों का अकाल पड़ा है। उनके मुताबिक, भाजपा में जो ‘नैतिक दिवालियापन’ पहले से था, वह अब अपनी चरम सीमा यानी पराकाष्ठा पर पहुँच चुका है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
