जयपुर. राजस्थान की गुलाबी नगरी में आयोजित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के मंच पर शतरंज के जादूगर विश्वनाथन आनंद ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जेएलएफ के दूसरे दिन पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने साहित्य कुंभ के मंच पर अपने मन, एआई और मानवीय भावनाओं से जुड़े सवालों का बेहद बेबाकी और नपे-तुले अंदाज में जवाब दिया.
इस दौरान जब विश्वनाथन आनंद से उनकी सबसे बड़ी खुशी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं आज भी अपनी मां के साथ ताश खेलता हूं और अक्सर उनसे हार जाता हूं। मुझे उनके साथ खेलना और हारना पसंद है क्योंकि वहां हारना मुझे खुशी देता है। उन्होंने एआई को डिपेंडेंट गैजेट्स का नाम देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में हर कोई हर छोटे-छोटे काम के लिए गैजेट्स पर निर्भर है, जो हमेशा कारगर नहीं होता है।
इस दौरान विश्वनाथन आनंद ने शतरंज की दुनिया से जुड़े किस्से और अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि हारने के बाद गुस्सा आना स्वाभाविक है. उनका मानना है कि शतरंज का असली मास्टर वही है जो इन भावनाओं को नियंत्रित कर सके और अगली चाल पर ध्यान केंद्रित कर सके।
पीसी: इंस्टाग्राम
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल(टी)शतरंज(टी)विश्वनाथन आनंद(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
