जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया. यह कार्यक्रम जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित किया गया। भजनलाल शर्मा ने एक्स के जरिए इस संबंध में जानकारी दी है.
उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन विरासत है जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है. इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के नये भवन का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया.
सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में ‘आयुष’ आज लोगों के अच्छे स्वास्थ्य का आधार बन रहा है. कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी शामिल हुए। राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
