AMN. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव में रविवार रात हुए बवाल के बाद आज भी तनाव बरकरार है. आज सुबह से ही ग्रामीण मोटा गांव थाने पहुंच रहे हैं. खबरों के मुताबिक, बाड़मेर के मोटा गांव थाना इलाके के टामटिया गांव में रविवार देर शाम एक युवक की कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उसके घर के पास ही हत्या कर दी.
हथियारबंद युवकों ने गोविंद नाम के युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद मृतक युवक के परिजन आक्रोशित हो गये. मृतक के परिजन व ग्रामीण आरोपियों के घर की ओर कूच कर गये. इस दौरान ग्रामीणों ने कई घरों पर हमला कर आग लगा दी. बताया जा रहा है कि लोगों ने यहां 30 से ज्यादा घर जला दिए. जिससे कई झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गये. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया.
हत्या की घटना पुरानी दुश्मनी से जुड़ी बताई जा रही है.
पुलिस के मुताबिक हत्या की यह वारदात पुरानी दुश्मनी से जुड़ी बताई जा रही है. इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद और मुकदमे हो चुके हैं. पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने स्वयं स्थिति का जायजा लिया। वह भी मौके पर मौजूद थे. हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की ओर से टीमें गठित की गई हैं. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मामले में अन्य खुलासे भी पुलिस जल्द कर सकती है।
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
