पीएम मोदी के बालोतरा दौरे को लेकर सीएम भजनलाल ने ये निर्देश दिए हैं

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पीएम मोदी के बालोतरा दौरे को लेकर सीएम भजनलाल ने ये निर्देश दिए हैं

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में देश के पहले एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए राज्य की भजनलाल सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. पीएम मोदी के प्रस्तावित बालोतरा दौरे की तैयारियों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी के माध्यम से राजस्थान देश की ऊर्जा सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ बनेगा और साथ ही राज्य के आर्थिक विकास को नई गति भी देगा. उन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि एचआरआरएल रिफाइनरी पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ पॉलीप्रोपाइलीन, एलएलपीडीई (लीनियर लो डेंसिटी पॉलीथीन), एचडीपीई (हाई डेंसिटी पॉलीथीन), बेंजीन, टोल्यूनि और ब्यूटाडीन का भी उत्पादन करेगी। ये सभी उत्पाद परिवहन, फार्मा, पेंट, पैकेजिंग उद्योग आदि क्षेत्रों को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता आएगी और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की आयात निर्भरता कम होगी। साथ ही युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालोतरा में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह रिफाइनरी से उत्पादित एलपीजी उत्पादों को ले जाने वाले टैंकरों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं करने के निर्देश अधिकारियों को दिये. उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि यातायात सुचारू रहे तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा उन्होंने रिफाइनरी परिसर में वृक्षारोपण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version