सीएम भजनलाल का बड़ा कदम, राज्य सेवा के इतने अधिकारियों पर हुई ये कार्रवाई

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
सीएम भजनलाल का बड़ा कदम, राज्य सेवा के इतने अधिकारियों पर हुई ये कार्रवाई

जयपुर. आम लोगों को पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अब राज्य सेवा के अधिकारियों के खिलाफ 4 मामलों में अभियोजन की मंजूरी दे दी है. वहीं, भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन अधिनियम, 2018) के तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी अधिकारी को सेवा से हटाने की भी मंजूरी दे दी गई है.

सीएम भजनलाल ने पेयजल नमूनों की गुणवत्ता जांच में फर्जी रिपोर्ट तैयार करने वाले जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एक वरिष्ठ रसायनज्ञ को सेवा से हटाने का फैसला किया है। इसके अलावा एक अन्य मामले में दोषी अधिकारी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति भी दे दी गई है.

मुख्यमंत्री भजनलाल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ किए गए 14 जांच मामलों में पेंशन रोकने और 2 सेवारत अधिकारियों के खिलाफ 16 सीसीए के आदेश दिए। जांच लंबित रहने तक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय लिया गया है. इसी प्रकार सीसीए नियम 23 एवं 34 के तहत प्रस्तुत अपील एवं समीक्षा याचिका के 7 मामलों को खारिज करते हुए पूर्व में दी गयी सजा को यथावत रखा गया है. वहीं, विभागीय जांच के तीन मामलों में आरोप साबित नहीं होने के आधार पर बरी करने की भी मंजूरी दी गयी है.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version