जयपुर. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बूंदी में पिछले 15 दिनों में 70 गायों की मौत पर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में कांग्रेस नेता जूली ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बूंदी में पिछले 15 दिनों में 70 गायों की मौत हृदय विदारक है. एक तरफ बीजेपी गाय के नाम पर वोट लेती है और बीजेपी सरकार ‘गौ सेवा’ के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ बेसहारा गौ माता सड़कों पर भूख, प्यास और पॉलिथीन खाने को मजबूर होकर मर रही हैं. क्या प्रशासन की संवेदनशीलता पूरी तरह खत्म हो गयी है?
जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि नगर परिषद और पशुपालन विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं. यह स्थिति असहनीय है. सरकार को तुरंत जागना चाहिए और इन बेसहारा पशुओं के लिए चारे, पानी और इलाज की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
