दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’, सांस लेना हुआ दूभर
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का संकट गहराता जा रहा है। राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। आनंद विहार में जहां एक्यूआई 418 दर्ज किया गया, वहीं विवेक विहार 412, वजीरपुर 403, रोहिणी 397, अशोक विहार 392, चांदनी चौक 387, आरके पुरम 383, सिरीफोर्ट 382 और बवाना 380 पर रहा। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) दिल्ली में एक्यूआई 378, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 361, श्री अरबिंदो मार्ग पर 318 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 324 रिकॉर्ड किया गया। यह दर्शाता है कि दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।
गाजियाबाद की स्थिति भी कोई बेहतर नहीं है। वसुंधरा इलाके में एक्यूआई 401, संजय नगर में 332, इंदिरापुरम में 324 और लोनी में 311 दर्ज किया गया। पड़ोसी शहर नोएडा भी प्रदूषण की मार झेल रहा है। नोएडा के सेक्टर-1 का एक्यूआई 410, सेक्टर-125 में 373, सेक्टर-116 में 364 और सेक्टर-62 में 334 रिकॉर्ड किया गया। ये आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि पूरा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) इस जानलेवा प्रदूषण की चपेट में आ गया है, जिससे लोगों के जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
