पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- संविधान के अनुच्छेद 243-ई के तहत…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- संविधान के अनुच्छेद 243-ई के तहत...
पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- संविधान के अनुच्छेद 243-ई के तहत...

जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. डोटासरा ने अब इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिए बड़ा बयान दिया है.

इस संबंध में पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा

उन्होंने कहा कि ओबीसी सर्वे का बहाना बनाकर चुनाव टाले जा रहे हैं, जबकि 2022 में इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट फैसला आ चुका है और सरकार बने सवा दो साल से ज्यादा हो गए हैं. ओबीसी आयोग का कार्यकाल 3 महीने से बढ़ाकर 9 महीने कर दिया गया, ताकि रिपोर्ट न सौंपी जा सके और चुनाव टाले जा सकें. मजबूरी में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर चुनाव की तारीख बता दी, लेकिन कमियां निकालकर प्रक्रिया रोकने की साजिश अब भी जारी है.

मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रयास लोकतंत्र पर सीधा हमला है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थान में हजारों की संख्या में थोक आपत्तियां लेकर मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रयास लोकतंत्र पर सीधा हमला है. यदि 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग के बाद भी नाम काटने पर आपत्ति ली गई है तो इसके लिए एसडीएम, बीएलओ और तहसीलदार जिम्मेदार हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई तय है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी.

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *